उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो रहा है। जिससे तापमान में ठंड का कम इजाफा हो रहा है। आज राज्यों में खिलखिलाती धूप आई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। -शाम ठिठुरन बरकरार है। इसी बीच उत्तराखंड से मौसम से संबंधित खबर आई है कि सोमवार से प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीत लहर चल सकती है। इससे कंपकंपी बढ़ने की आशंका है। सोमवार से पारे में गिरावट के साथ ही शीत लहर चलने की आशंका जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है। इससे एक बार फिर से इन इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बनी हुई हैं। वही कई स्थानों में अभी बर्फ जमी हुई है जिससे वहा ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है।
उत्तराखंड में शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी, सोमवार से मौसम में बदलाव होने की आशंका
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -