आज का जमाना सोशल मीडिया का जमाना है। इन दिनों सोशल मीडिया का एप वट्सऐप खूब चर्चा में बना हुआ है। लेकिन दुनियाभर में लोगों की बढ़ती नाराजगी और व्हाट्सऐप ने अपनी नीति में बदलाव किया है। प्राइवेसी-पॉलिसी को लेकर कंपनी ने घोषणा की है कि वह तीन महीने के लिए इसे टाल रही है। कंपनी ने कहा कि प्राइवेसी-पॉलिसी के लिए किसी के भी व्हाट्सऐप अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि 15 मई को कंपनी द्वारा एक नया अपेडट वर्जन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों के भ्रम को दूर किया जा सके। कंपनी का कहना है कि 8 फरवरी के दिन किसी को व्हाट्सऐप अकाउंट दिलीट या सस्पेंड नहीं करना होगा। आगे इसमें बदलाव किए जाएंगेे। वॉट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लागू करने की तारीख को तीन महीने आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। नई प्राइवेसी पॉ़लिसी को पहले 9 फरवरी को लागू होना था। लेकिन अब इनकी तारीख मई तक बढ़ा दी गई हैै।
WhatsApp ने अपनी नई Privacy Policy को लागू करने की तारीख को तीन महीने बढ़ाया
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -