उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदला-बदला सा है। कभी बारिश तो कभी गुनगुनाती धूप खिली रहती है। नये साल से पहले ही कई जगह बर्फबारी की चादर चढ़ गयी है। वही मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरा और पहाड़ों में पाला मुश्किलें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम फिर करवट बदल सकता है। इस दौरान बारिश के साथ ही ओले गिरने की आशंका है। जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार है। इससे ठंड में इजाफा होगा। इस बार की ठंड में अधिक इजाफा हुआ है। रविवार से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 3000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बन रही है। जिस पर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने का अनुुमान है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट, प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -