आज उत्तराखंड में मौसम में कुछ बदलाव दिखने का अनुमान है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लगा रहेगा वही पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवा चलेगी। मौसम विभाग ने आज और कल दिन मैदानों में कोहरा और पहाड़ों में पाला गिरने की आशंका जताई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय होने से बादल छाने के बाद भई बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। पिछले कुछ दिनों से तराई में डेरा डाले कोहरे का असर आज भी बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक तराई-भाबर में जनवरी में औसतन 1.4 दिन बारिश होती है। फरवरी में बारिश की संभावना थोड़ी बढ़ जाती है। मौसम विभाग का पिछला आंकड़ा बताता है कि फरवरी में औसतन 2.3 दिन बारिश होती है। फरवरी में औसतन 34.1 मिमी बारिश होती है। जनवरी की औसत बारिश 23.1 मिमी है। फिलहाल आज मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लगा रहेगा जिससे खिलखिलाती धूप नहीं रहेगी।
उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा साफ, मैदानी क्षेत्रों में छाया रहेगा कोहरा
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -