उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है। इसी के साथ मौसम में ठंड कम होने लगी है और गर्मी शुरू होने लगी है। कई जगह तेजी से तापमान बढ़ रहे हैं। इसी बीच मौसम से जुड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने आज पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड में आज से राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 5 से 9 मार्च के दौरान राज्य के उच्चतर इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसी के साथ आज मौसम कुछ राहत दे सकता है। आज राज्य के कुछ जिलों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और देहरादून में कुछ स्थानों व पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ठंड कम होने के बाद से गर्मी बढ़ने लगी है जिससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। वही कुछ समय से राज्य में तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसी के साथ आज मौसम में थोड़ा बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वही आज पहाड़ी स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान की स्थिति स्थिर बनी हुई है। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी है।
मौसम अपडेट: आज मौसम में होगा बदलाव, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -