उत्तराखंड के साथ साथ और देशों में भी मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है। आजकल मौसम में भी काफी बदलाव हो रहे हैं। मौसम में कभी तेज धूप तो कभी घना कोहरा छाया रह रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने भी मौसम में बदलाव होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से देश के कुछ राज्यों में जोरदार बारिश के आसार हैं तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका है। जिन 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, उनके नाम हैं उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु। वही उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, बदरीनाथ, गोरसों, हेमकुंड और मसूरी में बारिश की संभावना है। जिसके बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
मौसम अपडेट: देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, उत्तराखंड में बारिश का किया अलर्ट
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -