उत्तराखंड सहित और राज्यों में भी मौसम ने करवट बदल ली है। भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही इन राज्यों में शीत लहर चलते की संभावना जताई है। अगले तीन दिन में इन राज्यों के कुछ इलाकों में भयंकर शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहा है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरा और कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है। इस बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ेगी। जिससे मौसम में बदलाव होगा और ठंड में इजाफा होगा।
- Advertisment -