26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जहाँ पूरा देश जश्न मना रहा था वही दूसरी ओर किसानों ने भी सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली। जिसमें बहुत हंगामा भी हुआ। गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा भड़की। जिसमें करीब 80 पुलिस के जवान घायल हुए हैं, घायल होने वाले पुलिसकर्मियों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान कई स्थानों पर पुलिस के साथ किसानों की झड़प हुई। जिसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुल मिलाकर 83 पुलिसकर्मी मंगलवार की हिंसा के दौरान घायल हुए। किसानों ने नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर विभिन्न स्थानों से दिल्ली में प्रवेश किया, लेकिन इस ट्रैक्टर परेड में हिंसा की घटनाएं हुईं। चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों को चोट आई। ट्रैक्टर रैली के दौरान आईटीओ के पास डीडीयू मार्ग के पास एक किसान की हादसे में मौत हो गई। इस हिंसा से बहुत नुकसान हुआ।
गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा, किसान और पुलिसकर्मी हुए घायल
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -