उत्तराखंड से बहुत अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का सबसे बड़ा देवीसौड़ आर्च ब्रिज अब तिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। जो सभी लोगों अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यह ब्रिज पर्यटकों को काफी लुभा रहा है। टिहरी बांध की झील के ऊपर बने इस आर्च ब्रिज पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले लाइटिग लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद इस पर लाइटिंग लगाई गई जो बहुत ही सुंदर लग रही है। इस ब्रिज को तिरंगे से बहुत सुन्दर तरीके से सजाया गया है। पुल का कुछ कार्य अभी बाकी है जो जल्द पूरा हो जाएगा। तिरंगी रोशनी शाम सात बजे से लेकर रात दस बजे तक संचालित की जा रही है। वही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ताकि इसकी सुरक्षा बनी रहे। जुलाई 2018 में 52 करोड़ की लागत से 162 मीटर लंबाई है स्टील आर्च पुल तैयार हुआ था। इसके बाद से स्थानीय निवासी पुल पर लाइटिग करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद सरकार ने उनकी यह मुराद भी पूरी कर दी। अब यह पुल एक आर्कषण का केंंद्र बन गया है।
तिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है उत्तराखंड का देवीसौड़ आर्च ब्रिज, सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -