उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन की प्रदेशव्यापी हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के साढ़े तीन हजार कर्मचारी हड़ताल पर है। लंबित वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन बुधवार से हड़ताल पर है। हड़ताल की वजह से लोगों को भी काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि यूनियन से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इनमें बड़ी संख्या ड्राईवर और कंडक्टरों की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। आज इनके हड़ताल का दूसरा दिन है। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के हड़ताल के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हड़ताल जारी, बसें न चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -