डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पूरे देश में तेजी से चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड भी डिजिटलीकरण की प्रक्रिया में शामिल हो रहा है। जिसके मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड परिवार रजिस्टर ई डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड के पोर्टल पर लॉन्च कर दिया है। आपको बता दे की परिवार रजिस्टर नकल एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसके अंदर आपके परिवार के सारे सदस्यों की जानकारी जैसे कि आपके परिवार के सदस्य का नाम, जन्मतिथि, लिंग आदि होता है।
परिवार रजिस्टर नकल का मुख्य उद्देश्य परिवार के सभी सदस्यों का विवरण प्रदान करना है। परिवार रजिस्टर नकल कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक दस्तावेज के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। अब उत्तराखंड के नागरिकों को परिवार रजिस्टर नकल निकलवाने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्हें केवल ई डिस्टिक पोर्टल पर जाना होगा और इस पोर्टल के माध्यम से वह परिवार रजिस्टर नकल देख पाएंगे। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। तथा प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
ऑनलाइन करे चेक –
- सबसे पहले आपको ई डिस्टिक उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आप के सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको सर्विसेस के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको फैमिली रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आप के सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत ग्राम का चयन करना होगा।
- अब आपको परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने परिवार की पूरी जानकारी आ जाएगी।
- आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।