उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तराखंड वासियों को अब ट्रेन से सफर करने में सुविधाऐं होंंगी। उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड को जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेनें टनकपुर से नई दिल्ली और कोटद्वार से नई दिल्ली के बीच चलेंगी। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड वासियों को इस बात के लिए बधाई दी है। यह जानकारी राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इसके लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है। बलूनी ने कहा है कि रेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। मंत्रालय जल्द ही दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल जारी करेगा।
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द चलेंगी जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -