उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य में काफी सुधार है, उनकी सभी जांचें सामान्य आई हैं। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार से (AIIMS) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में भर्ती हैं। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत हुई थी। वही सभी लोग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।उनके स्वास्थ्य के लिए तमाम सामाजिक संगठन और उनके चाहने वाले लोगों द्वारा अनुष्ठान किए जा रहे है।
उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में बढोत्तरी हो रही है। देहरादून में सबसे अधिक 157 और नैनीताल में 108, उत्तरकाशी में 14, बागेश्वर में 8, पिथौरागढ़ में 38, हरिद्वार में 38, पौड़ी में 9, टिहरी में 8, चंपावत में 11, ऊधमसिंह नगर में 22, अल्मोड़ा में 17, चमोली में 11, रुद्रप्रयाग 8 संक्रमित मरीज सामने आए हैंं।