उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अटकलें लगाई जा रही है कि मुख़्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अपना इस्तीफा दे सकते हैं। आज शाम 4 बजे तक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे सकते हैं। वही अगले सीएम के तौर पर अनिल बलूनी, धन सिंह रावत और अजय भट्टा का नाम सबसे आगे है। उत्तराखंड के सियासी इतिहास में नारायण दत्त तिवारी को छोड़कर कांग्रेस और बीजेपी का कोई भी मुख़्यमंत्री अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है। वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब से कुछ ही देर बाद 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा दे सकते हैं। अब जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड के राज्यपाल की मुलाकात होने की खबरें आई हैं, तो ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद से प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीति गरमा गई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को 2017 में उस समय पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया था जब राज्य की 70 में से 57 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। अब राज्य के कई पार्टी नेताओं और मंत्रियों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के काम करने के तरीके पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद उनको मुख़्यमंत्री पद से हटाने की अटकलें तेज हो गई। जिसके बाद कई बड़े नाम सामने आए हैं।
उत्तराखंड के मुख़्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिया इस्तीफा देकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -