पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वही उत्तराखंड में भी कोरोना के आए दिन बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। अभी तक बाहर राज्यों से आने वाले लोगों से केवल कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट मांगी जा रही थी, जिसके बाद सभी लोगों को एंट्री मिल रही थी मगर उधम सिंह नगर में बढ़ते हुए केसों को देखते हुए बाहर से आने वाले सभी लोगों के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन आवश्यक कर दिया है। अब 12 राज्यों से उधम सिंह नगर आने वाले इच्छुक लोगों को एक हफ्ते तक आइसोलेट होना पड़ेगा। जिसमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान राज्य शामिल हैं। अब इन राज्यों से उधम सिंह नगर आने वाले सभी लोगों को 7 दिनों के लिए आइसोलेट होना जरूरी है। ऐसा नहीं करने वाले लोगों पर या आइसोलेट होने के बाद बाहर घुमने पर इन लोगों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में 12 राज्यों से आने वाले लोगों के लिए नए नियम जारी, 7 दिनों तक होना होगा आइसोलेट
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -