उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है, यहाँ के अस्पतालों में अच्छी सुविधाएं अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। उत्तराखंड से एक मामला सामने आया है। यहाँ टिहरी जनपद के नैलचामी पट्टी के ठेला गाँव निवासी 23 वर्षीय राखी देवी की असामयिक मृत्यु हो गई। महिला को प्रसवपीड़ा होने पर 11 दिसम्बर को घनसाली के पिलकी के अस्पताल में भर्ती किया गया । जहाँ महिला की हालत बिगड़ने लगी । उसके बावजूद भी उसे हायर सेंटर रेफर नहीं किया गया। डाॅक्टरो ने उसकी हालत को स्थिर बताया और वही एडमिट रखा। 15 दिसम्बर को महिला ने बच्चे को जन्म दिया। उसके कुछ समय बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को श्रीनगर के बेस अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था। मृतक महिला का मायका रूद्रप्रयाग जिले के जाखाल गाँव में है। इसने डाॅक्टरो की लापरवाही और सिस्टम की बड़ी खामी पर कई सवाल खड़े कर दिए है। पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में न जाने कितनी रेखा जैसी महिलाओं ने दम तौड़ दिया है।
टिहरी जनपद में महिला की हुई असामयिक मौत, स्वास्थ्य सेवाओं पर खड़े हुए कई सवाल
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -