उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर टोल टैक्स लगने वाला है। इस रोड पर टोल बैरियर का काम लगभग पूरा हो चला है। जल्द ही टोल टैक्स की वसूली शुरु होनी वाली है। यह फास्ट टैग के जरिए शुल्क की वसूली शुरु होगी। इसके लिए डोईवाला के लच्छीवाला क्षेत्र में टोल टैक्स बैरियर बनाया गया है। साथ ही यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। 20 जनवरी से टोल बैरियर के लिए ट्रायल शुरू होने वाला है। इसके बाद एक फरवरी से यहां से गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स लिया जाएगा। विशेष व्यक्तियों और निर्धारित वाहनों को छोड़कर ये व्यवस्था सभी वाहनों के लिए लागू रहेगी। सांसद, विधायक और मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा न्यायाधीश, परमवीर, अशोक, महावीर, कीर्ति और शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। शासन-प्रशासन के अधिकारियों, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों से भी टैक्स नहीं लिया जाएगा। खेती में काम आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली और शव वाहनों को भी शुल्क के दायरे से बाहर रखा गया है। इसके अलावा 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय वाहन स्वामियों को आवाजाही के लिए हर महीने सिर्फ 330 रुपये शुल्क देना होगा। यह नियम 1 फरवरी से लागू किए जाएंगे।
उत्तराखंड में देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर लगेंगे टोल टैक्स, FASTag के जरिए लिया जाएगा शुल्क
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -