आज पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान होने वाले है। राज्य में तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में आज, दूसरे चरण में 1 अप्रैल और तीसरे चरण में 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त होगा। जिसमें कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। दोनों राज्यों में पहले चरण में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 1.54 करोड़ से अधिक है। इसी के साथ मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा यहां केन्द्रीय बलों की लगभग 684 कंपनियों को तैनात किया जाएगा, जिनके पास 10,288 मतदान केन्द्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थानों पर राज्य की पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। वही कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण में दोनों राज्यों की 77 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
आज पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में होंगे पहले चरण के मतदान, 77 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -