आज पूरा देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। जिसके लिए राज्यों में तैयारियां की गई है। उत्तराखंड में भी गणतंत्र दिवस की खास तैयारियां की गई है। इसी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का एक उत्सव है। आज गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 10:30 से शुरू होगा। सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री आज परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले वह मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराएंगे। फिर वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से वह परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। वह भारत विकास परिषद के सामूहिक वंदेमातरम गायन में भी शिरकत करेंगे। आज के दिन हमारे देश में बाबा साहेब आंबेडकर के दिशा निर्देशन में बनाए गए संविधान को लागू किया गया था। तब से यह अनूठा संविधान हमारे राष्ट्र को गौरव के शिखर तक ले जाने में निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है। गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। इसके साथ ही यह एक अवसर है जब हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेना चाहिए।
आज पूरा देश मना रहा है गणतंत्र दिवस का जश्न, आज सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की होगी शुरुआत
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -