आज देश का आम बजट पेश किया जाएगा। जो नए दशक का पहला बजट होने के साथ आगामी वर्षों के लिए मार्गदर्शक बजट भी होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-222 के लिए यह बजट पेश करेंगी।
इस बार बजट के लिए खास बात यह है कि इससे जुड़े सभी डॉक्युमेंट ‘इंडियाबजट’ की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर मौजूद होगी।
बजट भाषण एक लंबी प्रक्रिया शुरुआत होती है। मनी बिल होने के नाते बजट को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पास होना अनिवार्य है। लोकसभा और राज्यसभा में इसपर विस्तृत बहस होती है और वित्त मंत्री सभी सवालों के जवाब देती हैं। दोनों सदनों में पास होने के बाद ही इसे फाइनेंस बिल कहते हैं जोकि आगे चलकर कानून का रूप लेता है। इसके लिए आरबीआई एक्ट, इनकम टैक्स एक्ट, कंपनीज एक्ट, बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट आदि में संशोधन भी करना होता है। फाइनेंस बिल/एक्ट ही बजट को कानूनी वैधता देता है। इनके अलावा भी कई तरह के डॉक्युमेंट्स होते हैं, जिनमें फिस्कल रिस्पॉन्सिबिलिटी और बजट मैनेजमेंट एक्ट के तहत जानकारी होती है। मध्यावधि वित्तीय नीति के लिए सरकार राजकोषीय घाटा, राजस्व घाटा, कुल टैक्स व नॉन-टैक्स रेवेन्यू और अगले दो साल के लिए केंद्र सरकार पर कर्ज के बारे में जानकारी होती है। यह आने वाले वित्तीय वर्ष के आगे की जानकारी होती है। इसमें वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान भी शामिल होता है। इन्हीं आधार पर अगले वित्त वर्ष के लिए बजट तैयार किया गया होता है। इसी के साथ आम जनता के लिए बजट तैयार किया जाएगा।
आज पेश किया जाएगा देश का आम बजट, बजट से जुड़े डॉक्युमेंट ‘इंडियाबजट’ की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर होंगे मौजूद
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -