शारदीय नवरात्र की अष्टमी व नवमी आज बड़े धूम धाम से मनाई जा रही है। इस दौरान सुबह से ही घरों और मंदिरों में कन्या पूजन किया गया। अष्टमी सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक रही। नवरात्र में कन्या पूजन श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं, शुक्रवार को कुछ श्रद्धालुओं ने अष्टमी का व्रत रखा और कन्याएं जिमाई गईं।
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में शनिवार को अष्टमी मनाई जा रही है। 25 की सुबह नवमी कन्या पूजन होगा, साथ ही नवरात्र का समापन होगा। शारदीय नवरात्रि अब खत्म होने को हैं। आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के नौ रूप आदिशक्ति के अंश और स्वरूप है। लेकिन भगवान शिव की अर्धांगिनी के रूप में महागौरी विराजमान रहती हैं। दुर्गाष्टमी के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि महागौरी मनोकामनाएं पूरी करने के साथ अपने सभी भक्तों का कल्याण करती हैं और उनकी समस्याएं भी दूर करती हैं।