किसानों का आंदोलन जारी है। आज किसानों के आंदोलन को 51वां दिन हो गया है। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों का आंदोलन चल रहा है। किसान इन तीनों कानूनों को रद्द किए जाने की मांग पर अड़े हैं तो सरकार भी इन्हें वापस लेने के पक्ष में नहीं है। हालांकि सरकार इन कानूनों में संशोधन करने को तैयार है, मगर किसान इससे सहमत नहीं हैं। ऐसे में सरकार किसानों के बीच डैड लॉक की स्थिति बनी हुई है। इस मसले को सुलझाने के लिए अब तक 8 दौर की बातचीत हो चुकी है, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकल सका है। ऐसे में आज एक बार फिर से सरकार किसानों के बीच वार्ता होने वाली है। आज मोदी सरकार और किसान संगठनों के बीच नौवें दौर की वार्ता होने वाली है। दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 12 बजे बैठक शुरू होगी।
किसानों के आंदोलन का आज 51वां दिन, आज सरकार किसानों के बीच होगी 9वें दौर की वार्ता
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -