जम्मू-कश्मीर में शोपियां के अमशिपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। एनकाउंटर अभी जारी है। दहशतगर्दों के छिपे होने के इनपुट पर आर्मी और पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस महीने 8 एनकाउंटर में 17 आतंकी मारे गए
तारीख | जगह | आतंकी मारे गए |
2 जुलाई | मालबाग (श्रीनगर) | 1 |
4 जुलाई | अर्राह (कुलगाम) | 2 |
7 जुलाई | गोसू (पुलवामा) | 1 |
11 जुलाई | नौगाम (कुपवाड़ा) | 2 |
12 जुलाई | सोपोर (बारामूला) | 3 |
13 जुलाई | श्रीगुफवाड़ा (अनंतनाग) | 2 |
17 जुलाई | नागनाद शिमर (कुलगाम) | 3 |
18 जुलाई | अमशिपोरा (शोपियां) | 3 |
पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में 3 लोगों की मौत
पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।