पुलिस ने देहरादून में एक कार सवाद दंपती को स्मैक रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस को दंपती के पास से 50.22 ग्राम स्मैक (कीमत तीन लाख रुपये) बरामद की है।
पटेलनगर इस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट के मुताबिक, आरोपियों को पित्थूवाला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया गया है। आरोपी सहारनपुर के रहने वाले हैं और यहां वन विहार मेंहुवाला में किराए के घर में रहते हैं। पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश कर रही थी। आरोपी कार पर भाजपा पदाधिकारी का बोर्ड लगाकर घूम रहे थे। जब पता किया गया तो दोनों का भाजपा से कोई सम्बन्ध नहीं था। पुलिस के गिरफ्त में आने के डर से वे भाजपा का बोर्ड लगाकर घूमते थे।
देहरादून में कार सवार दंपती के पास मिली तीन लाख की स्मैक
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -