देश की रक्षा में हमारे देश के जवान ने अपना बलिदान दे दिया। शहीद जवान हरियाणा का रहने वाला था। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बांज आने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम ठिकानों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। इस गोलीबारी में 10 जेएके राइफल्स इकाई का हवलदार निर्मल सिंह गंभीर घायल हो गया था। जवानों ने उन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद हवलदार निर्मल सिंह हरियाणा के रहने वाले थे। वह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे। राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा। भगवान ऐसी कठिन परिस्थितियों में उनके परिवार को हिम्मत दे और इस दुख को सहने की ताकत दे।
देश की रक्षा करते हुए सेना का लाल हुआ शहीद, हरियाणा के रहने वाले थे शहीद निर्मल सिंह
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -