देश की सेवा में योगदान देने के लिए हर युवा तत्पर रहता है। उत्तराखंड में उन युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। आज की पीढ़ी में देश सेवा का जज़्बा अधिक बढ़ गया है। कुमाऊं में रहने वाले युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का एक बेहद शानदार मौका आया है। उत्तराखंड के कई जिलों के 8वीं, 10वीं, 12वीं युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का शानदार मौका है। उत्तराखंड में 15 फरवरी 2021 से 10 मार्च 2021 के बीच दो सेना भर्ती रैली आयोजित होने जा रही हैं। जिसमें पहली रैली 15 फरवरी से 23 फरवरी 2021 के बीच होने जा रही है जिसमें पिथौरागढ़ , चंपावत के युवा हिस्सा ले सकते हैं। वहीं दूसरी रैली 24 फरवरी से 10 मार्च 2021 के बीच अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल के युवाओं के लिए आयोजित होगी। दोनों ही रैलियां कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर रानीखेत में होंगी। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म joinindianarmy.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।
उत्तराखंड युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, 30 जनवरी है आवेदन की अंतिम तिथि
- Advertisement -
- Advertisement -
LEAVE A REPLY
- Advertisment -
nice isme 8 pass de sakte hai