दिल्ली में 26 जनवरी को हुई भीषण हिंसा के बाद बहुत से पुलिसकर्मी और किसान घायल हुए और परिस्थितियां भी बहुत खराब हो गई थी। इस भीषण हिंसा के बीच एक बहुत दुखद घटना हुई। इस घटना में एक किसान की मौत हो गई। दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुई किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक घर का इकलौता चिराग था। इसके बाद से घर में मातम छाया हुआ है। बुधवार तड़के उसका शव घर पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। दूर-दूर से लोग नवरीत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। गम और गुस्से के बीच सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हर किसी की आंखें नम थी। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। मृतक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। ग्राम डिबडिबा, रामपुर, यूपी निवासी नवरीत सिंह (25) पुत्र साहब सिंह 25 जनवरी को अपना ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में किसान रैली में शामिल होने के लिए गया था। गणतंत्र दिवस पर निकल रही ट्रैक्टर रैली में नवरीत का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था। में नवरीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक नवरीत आस्ट्रेलिया में ट्रक चलाता था। डेढ़ साल पहले उसने ऑस्ट्रेलिया में ही भारतीय मूल की युवती मनस्वीट से विवाह किया था। मृतक की मौत से पूरे घर और पड़ोस में मातम का माहौल है।
दिल्ली में हुई भीषण हिंसा का मृतक किसान अपने घर का था इकलौता चिराग, मृतक आस्ट्रेलिया में चलाता था ट्रक
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -