हमारे उत्तराखंड की संस्कृति पूरे विश्व में विख़्यात है। वही उत्तराखंड की कैबिनट बैठक में मंत्री रेखा आर्य ने पारंपरिक पिछौड़ा और नथुली पहनकर सबकी निगाहें अपनी ओर की। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में जैसे ही सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्य पहुंचीं तो उन पर सबकी निगाहें टिकी रही। इस मौके पर मंत्रियों ने देश व पहाड़ के कल्चर को बढ़ावा दिया, राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कुमाऊंनी परिधान में आकर सबका ध्यान आकर्षित किया। पिछौड़ा, नथुली, घाघरा, गलोबंद, मांगटिका आदि पहनकर रेखा आर्या, आकर्षण का केंद्र रही। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में जैसे ही सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्य पहुंचीं तो उन पर सबकी निगाहें टिक गईं। वह शपथ ग्रहण करने के लिए पारंपरिक पिछौड़ा और नथुली पहनकर पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने शपथ ग्रहण करने के लिए माइक संभाला तो जमकर नारे लगने लगे। रेखा आर्य ने लाल रंग का पिछौड़ा पहना हुआ था। यह पिछौड़ा कुंमाऊं की संस्कृति का प्रतीक है। पिछौड़े के पारंपरिक डिजाइन को स्थानीय भाषा में रंग्वाली कहा जाता है। तीज त्योहार पर सुहागिन महिलाएं इसे पहनती है। कुमाऊँनी परिधानों में रेखा आर्य शपथ ग्रहण समारोह में आकर्षण का केंद्र रही।
उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक परिधानों में आई मंत्री रेखा आर्य, झलकी कुमाऊँ की संस्कृति।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -