उत्तराखंड में राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं। उत्तराखंड वन विभाग ने अब जंगल में मछली पकड़ने पर लगी रोक को हटा दिया है। सरकार का कहना है कि अब जंगल में ही हुक की मदद से मछली को पकड़कर उसे वापस नदियों और तालाबों में छोड़ना होगा। अब राज्य की 8 विशेष नदियों में ही मछली पकड़ने की इजाजत है। इस दौरान मछली को पकड़कर उसे वापस वहीं छोड़ना होगा। इसके अलावा उस क्षेत्र में सूर्योदय और सूर्यास्त को देखकर ही डीएफओ मछली पकड़ने की परमिशन देगा। मछली पकड़ने का मौसम 15 सितंबर से 31 मई के बीच रखा गया है। इन नियमों का बखूबी पालन करना अनिवार्य होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार का कहना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में वृद्धि होगी।
उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने मछली पकड़ने के नियम बदलें
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -