उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस का सपना देख रहे युवाओं को अपना सपना पूरा करने का सुनहरा मौका मिला है। उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस बात की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विभागीय पदोन्नति पर भी बात की। डीजीपी ने कहा कि मार्च महीने से राज्य में पुुलिस भर्ती आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 150 एसआई और 2000 कांस्टेबल की भर्ती होगी। डीजीपी ने कहा कि फिलहाल पदोन्नति की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। विभागीय पदोन्नति रुकी रहने से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। फरवरी में पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसके बाद पुलिस भर्ती होगी। जिसके लिए फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इससे युवाओं को पुलिस में जाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही 150 ASI और 2000 कांस्टेबल पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -