करवा चौथ का व्रत इस बार 04 नवंबर 2020, बुधवार को मनाया जाएगा। यह पर्व हिन्दू पंजांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रख शाम को चंद्रमा के दिखने या उदय होने के बाद पूजा करती हैं और अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत में शिव परिवार सहित चंद्र देवता की भी पूजा की जाती है। करवाचौथ की पूजा चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ दिया जाता है।
अब आपको बताएँगे करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त के विषय में :
चतुर्थी तिथि आरंभ – 4 नवंबर को शाम 03:24 बजे से
चतुर्थी तिथि समाप्त – 5 नवंबर मो शाम 5:14 बजे तक
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त:
4 नवंबर 2020 (बुधवार) को शाम 05 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक।