उत्तराखंड युवाओं के हुनर को नए पंख लगने वाले है। इससे युवाओं के अंदर हौसला बढ़ेगा और उनके हुनर को नयी राह मिलेगी। आयुर विजन ग्रुप कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों के भीतर के टैलेंट को मंच देने का काम कर रहा है। योग दिवस के अवसर पर योगा प्रतियोगिता, रक्षाबंधन त्यौहार में होममेड राखी प्रतियोगिता एवं दीपावली के अवसर पर ऐपण प्रतियोगिता जैसे कई अन्य राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयुर विजन ग्रुप करवा चुका है। अब यह उत्तराखंड के गायक कलाकारों को आगे बढ़ाने एवं उचित मंच देने के उद्देश्य से आयुर विजन ग्रुप उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित “द वॉइस ऑफ हिल” सिंगिंग शो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने जा रहा है। इसके ऑडिशन 5 जनवरी से 30 जनवरी तक होंगे, जो ऑनलाइन होगा। ग्रांड फिनाले 28 फरवरी को भव्य रूप से हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, ग्रांड फिनाले को उत्तराखंड के सभी केबल नेटवर्क के साथ ग्रुप के ऑफिसियल पेज और चैनल पर प्रसारित किया जाएगा और विजेता को “द वॉइस ऑफ हिल” के टाईटिल से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा नकद पुरस्कार , म्यूजिक एल्बम एवं परिवार के साथ टूर, गिफ्ट हेंपर्स एवं आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी। द वॉइस ऑफ हिल सिंगिग शो 7 से 18 वर्ष तक जूनियर और 19 से अधिक वर्ष के लोग सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे। द वॉइस ऑफ हिल सिंगिग शो में निर्णायक के तौर पर उत्तराखंड की लोकप्रिय लोकगायिका माया उपाध्याय जी। संगीत में पीएचडी, आरके म्यूजिक संस्थान की निर्देशिका, गायिका, डॉक्टर गुंजन जोशी जी और गढ़वाल से उत्तराखंड के युवा लोक गायक सौरव मैठानी जी हैं। उत्तराखंड की संस्कृति को संवारना एवं प्रचार-प्रसार करना, कई लोगों को रोजगार से जोड़ना आयुर विजन ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है। जिसके तर्ज पर कार्य कर रहा है।
उत्तराखंड के गायकों को अपना हुनर दिखाने के लिए मिलेगा मंच, “द वॉइस ऑफ हिल” सिंगिंग शो जल्द होगा शुरू
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -