उत्तराखंड में अभी भी स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत कमियाँ है। अच्छा उपचार न मिल पाने के कारण लोग बाहर शहर में जाकर अपना इलाज करवाते हैं। बेहतर इलाज न मिल पाने के कारण मरीज को अपनी जान तक गवानी पड़ जाती है। ऐसी ही एक दुखद खबर सामने आई है। यह खबर अल्मोड़ा जिले से आई है। यहाँ एक गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और उसके कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतका का नाम माधवी है। माधवी ने शनिवार को अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। परिवार के लोग बेहद खुश थे, लेकिन प्रसव के कुछ ही घंटे बाद माधवी चल बसी। जिससे परििवा वालों की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल गई । सामान्य प्रसव होने के डेढ़ घंटे बाद प्रसूता का ब्लड प्रेशर अचानक गिरने लगा। हालत बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया, जहां माधवी की मौत हो गई। वहीं माधवी के पति ने उसकी मौत के लिए जिला अस्पताल के स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने के दौरान वहां डॉक्टर और नर्स नहीं थे। इलाज में हुई देरी ने माधवी की जान ले ली। माधवी अपने पति राजेंद्र सतवाल के साथ अल्मोड़ा के खगमरा कोट में रहती थी। इसके बाद से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पहाड़ की बदहाल पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के चलते एक माँ की गई जान,कुछ घंटे पहले बेटी को दिया था जन्म
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -