इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में कुछ खास और अलग होने वाला है। गणतंत्र दिवस में सभी चीजों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वही गणतंत्र दिवस से संबंधित एक खबर सामने आई है कि इस बार 26 जनवरी की होने वाली परेड के सिर्फ चार हजार पास (टिकट) आम जनता को बेचे जाएंगे। कोरोना व किसान आंदोलन के चलते ये फैसला लिया गया है। साथ ही इस बार नई दिल्ली की सीमाओं पर ही पास व परिचय पत्र दिखाना होगा। जिसके पास परिचय पत्र होगा उसे ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। इस बार सिर्फ 25 हजार लोगों को परेड में शामिल होने की अनुमति होगी। इनमें से चार हजार पास आम लोगों को बेचे जाएंगे। तीन हजार पास गृह मंत्रालय को दिए जाएंगे। बाकी पास रक्षा मंत्रालय नेता व वीआईपी लोगों को दिए जाएंगे। किसान आंदोलनों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस बार नई दिल्ली की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। यहां पर परेड में जाने वाले लोगों के पास चेक किए जाएंगे। जिनके पास पास नहीं होगा उन्हें नई दिल्ली इलाके में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 26 जनवरी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही नई दिल्ली में प्रवेश करने दिया जाएगा। इस सभी चीजों का विशेष ध्यान दिया जाएगा।
गणतंत्र दिवस 2021: 26 जनवरी की होने वाली परेड में आम जनता के लिए सिर्फ 4 हजार पास, परिचय पत्र होगा अनिवार्य
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -