इस बार का गणतंत्र दिवस कुछ खास होने वाला है। इस बार गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर देवभूमि उत्तराखंड की भव्य झांकी नजर आएगी। जिसे केदारखंड नाम दिया गया है। झांकी में केदारनाथ धाम के साथ ही राज्य पशु, पक्षी और पुष्प भी आकर्षण बनाए गए हैं। इसके साथ ही देवभूमि के सौंदर्य को भी इसमें दर्शाया गया है। दिल्ली के राजपथ में हर साल गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को निकलने वाली परेड में अलग-अलग राज्यों की झांकिया प्रतिभाग करती हैं। इस साल यहां उत्तराखंड की झांकी को भी दिखाया जाएगा। इसमें केदारनाथ की भव्यवता और दिव्यता के साथ ही राज्य के प्रतीक चिह्न भी नजर आएंगे। झांकी के आगे के हिस्से में राज्य पशु कस्तूरी मृग, पक्षी मोनाल और पुष्प ब्रह्म कमल को दर्शाया गया है। झांकी के पृष्ठ भाग में चारधामों में से एक केदारनाथ धाम, संत और पारंपरिक वेशभूषा में महिला और पुरुषों को दर्शाया गया है, जो बेहद ही अद्भुत नजर आ रही है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड राज्य द्वारा वर्ष 2003 में फूलदेई, वर्ष 2005 में नंदाराजजात, वर्ष 2006 में फूलों की घाटी, वर्ष 2007 में कार्बेट नेशनल पार्क, वर्ष 2009 में साहसिक पर्यटन, वर्ष 2010 में कुम्भ मेला हरिद्वार, वर्ष 2014 में जड़ी बूटी, वर्ष 2015 में केदारनाथ, वर्ष 2016 में रम्माण, वर्ष 2018 में ग्रामीण पर्यटन तथा वर्ष 2019 में अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति) विषयों पर आधारित झांकियों का सफल प्रदर्शन राजपथ पर किया जा चुका है।
गणतंत्र दिवस 2021: दिल्ली के राजपथ पर देवभूमि उत्तराखंड की भव्य झांकी आएगी नजर
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -