उत्तराखंड में कोरोना के कहर के बाद बर्ड फ्लू ने भी अपनी दस्तक दे दी है। जिसने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। जिस वजह से सरकार ने उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को बढ़ता देख रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अब तक उत्तराखंड में 700 से भी अधिक पक्षी मृत मिल चुके हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में आज तीन पक्षी मृत पाए गए हैं। वही श्रीनगर के एसएसबी परिसर में दो कौवे मृत पाए गए। वही कीर्तिनगर में भी एक कबूतर के मरने की खबर मिली। क्षेत्र में जगह-जगह पक्षियों की मौत की खबर से वन विभाग और जिला प्रशासन केे लिए चिंताएं बढ़ हैं। पक्षियों के मृत मिलने की खबर पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली भेेजे है। जिनकी जांंच की रिपोर्ट आने पर पक्षियों की मौत का कारण का पता चलेगा। देहरादून और कोटद्वार में मृृत मिलेे पक्षियों में बर्ड फ्लू पाया गया था। जिससे उत्तराखंड के लोगों में दहशत फैली हुई है। प्रशासन ने भी लोगों से जागरूक रहने की अपील की है और यदि घर के आस-पास कोई पक्षी मृत मिले तो उसके करीब ना जाने को कहा है। इस संबंध में तुरंत अथॉरिटी को सूचित करें।
उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को बढ़ता देख रेड अलर्ट जारी, गढ़वाल एसएसबी परिसर और कीर्तिनगर में भी मृत मिले पक्षी।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -