उत्तराखंड में एक बार फिर से ठंड बढ़ने वाली है। इससे ठंड में इजाफा होगा। मैदानी क्षेत्रों में ठंड और घने कोहरे के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां काफी धीरे-धीरे चल रही है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है और इस दौरान शीतलहर जारी रहेगी। वही बुधवार से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस बार शीतकाल में प्रदेश में बारिश बेहद कम हुई है। पांच वर्ष में पहली बार अक्टूबर से जनवरी तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 71 फीसद कम रहा है। इसके बाद से ठंड में इजाफा हो रहा है। अब फरवरी में बारिश की आशंका जताई जा रही है। जिससे ठंड में इजाफा होगा।
उत्तराखंड में 3 से 5 फरवरी तक बारिश का किया अलर्ट, शीतलहर रहेगा जारी
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -