उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान बनाए गए हैं। न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की। इससे पहले वे तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश थे। उनका स्थानांतरण उत्तराखंड उच्च न्यायालय के लिये किया गया है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में गत 27 जुलाई 2020 को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद न्यायमूर्ति रवि मलिमठ कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में इस पद की जिम्मेदारी देख रहे थे। इस प्रकार अब न्यायमूर्ति चौहान उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश के बाद विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी।
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति होंगे राघवेंद्र सिंह चौहान
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -