सोशल मीडिया आज के समय का सबसे बड़ा प्लेटफार्म साबित हुआ है। जिसके जरिये लोग रातो रात सुर्खियां बटोरकर स्टार बन जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज दुनिया भर में अपने विचार व्यक्त करने का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। देश के सेलिब्रिटीज, नेता और खिलाड़ियों को भी इस प्लेटफॉर्म पर काफी संख्या में फॉलो किया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-विदेश में काफी लोकप्रिय है। सोशल मीडिया पर भी वह खूब चर्चाएं बटोरते हैं। दरअसल भारतीय ट्विटर चार्ट में मोदी के नंबर-वन होने का दावा किया गया है। पॉलिटिक्स कैटेगरी में पीएम मोदी का ट्विटर इंगेजमेंट यानी सक्रियता सबसे ज्यादा 76 लाख 65 हजार 669 होने का दावा किया गया है। कैटेगरी के नए चार्ट में मोदी के बाद गृह मंत्री अमित शाह दूसरे नंबर पर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी अक्टूबर महीने में दूसरे नंबर पर थे। राहुल अब चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। राहुल के बाद पांचवें नंबर पर आरजेडी के तेजस्वी यादव ने जगह बनाई है।
भारतीय ट्विटर चार्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पॉलिटिक्स कैटेगिरी में हैं टॉप पर
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -