देश से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई । जिसके तुरंत बाद उन्हें दिल्ली के आरएंडआर आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां पर राष्ट्रपति कोविंद का रूटीन चेकअप किया गया। जिसके बाद से वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनसे जुड़ी जानकारी से पता चला है कि उनकी हालत अब स्थिर है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य की खबर ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। वही राष्ट्रपति कोविंद ने 3 मार्च को कोराना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था। राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ आर्मी हॉस्पिटल पहुंचे थे और वहां उन्होंने वैक्सीन लगवाई। इसके बाद उन्होंने देश में सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान चलाने के लिए डॉक्टर्स, नर्स और हेल्थ वर्कर्स को धन्यवाद दिया था और पात्र लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की थी। वही अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सेहत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। वही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डाॅक्टर्स की निगरानी में है। जिसमें उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सीने में हुआ दर्द, अस्पताल में हुए भर्ती, सेहत में है सुधार
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -