उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से जारी सियासत गरमाई हुई है। हर दिन कुछ न कुछ सियासी हलचल और राजनीतिक चर्चाएं हो रही है। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पद से हटाने के साथ बड़े नामों की मुख्यमंत्री पद देने की चर्चा हो रही है। जिसमें सांसद अनिल बलूनी के साथ सांसद अजय भट्ट और सतपाल महाराज के नामों की चर्चा हो रही है। राज्य में जारी सियासी उठापटक पर राजधानी में दिनभर बैठकों का दौर जारी चल रहा है। वही उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले रावत ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के साथ बैठक की। नड्डा से लगभग 40 मिनट की मुलाकात के बाद रावत ने पत्रकारों के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और दिल्ली स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। वही साल 2022 उत्तराखंड के लिए एक बार फिर से अहम साल होने जा रहा है। नए साल के साथ सरकार के पास नई चुनौतियां होंगी। इसी के साथ 2022 में चुनाव भी है। जिससे सरकार के लिए जिम्मेदारी बढ़ गई है। जिसके लिए बीजेपी सरकार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है।
उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, सांसद अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट और सतपाल महाराज के नामों की हो रही चर्चा
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -