देश में महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में आम जनता इससे बहुत अधिक प्रभावित हुई है। वही देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार नया रिकॉर्ड बना रही हैं। आज लगातार पांचवे दिन पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ी हैं जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महज 9 रुपये 70 पैसे प्रति लीटर का अंतर रह गया है। जिसके बाद आम जनता के लिए यह महंगाई बहुत अधिक साबित हो रही है। लगातार पांचवें दिन दाम बढ़ने के बाद डीजल की कीमत में 32 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे इजाफे के चलते यह स्थिति बनी है। कोरोना वैक्सीन को लेकर आए रुझानों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 7 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.14 रुपए और डीजल 2.26 रुपए महंगा हुआ है। वही सरकार ने इस पर किसी भी प्रकार के राहत से इंकार किया है।
पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार पांचवे दिन हुई बढ़ोत्तरी, 44 दिन में 17 बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल; भोपाल में पेट्रोल की कीमत 96.37 रु और मुंबई में 94.93 रुपए
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -