पौड़ी जिले से एक मामला सामने आया है। यहां ग्राम प्रधान के पति ने एक मुर्गी फार्म खोला था, जिसमें 1 हजार मुर्गियां थीं। उनके खाने का विशेष ध्यान रखा गया था। लेकिन 10 दिसंबर को फार्म में 1 हजार मुर्गियों की अचानक मौत हो गई। जिसमें प्रधान के पति का 3 लाख रुपये का नुकसान हो गया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने गांव के ही दो प्रवासी युवकों पर मुर्गियों को मारने का आरोप लगाया हैं। जिनके खिलाफ राजस्व पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, और आगे की कारवाई की जा रही है। दोनों प्रवासी कुछ समय पहले ही चंडीगढ़ से लौटे थे। इनमें से एक आरोपी ने 7 दिसंबर को ग्राम प्रधान के घर आकर गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। साथ ही मुर्गी फार्म बंद कराने की भी बात कही थी। 9 दिसंबर की शाम को प्रधान का परिवार विवाह समारोह में गया था। 10 दिसंबर को फार्म में सभी मुर्गियां मरी हुई मिलीं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं राजस्व पुलिस ने कहा कि जांच के लिए मुर्गियों के सैंपल लिए गए हैं। मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पौड़ी: फार्म में अचानक मर गई 1 हजार मुर्गियां, डूबे 3 लाख रुपये..दो प्रवासियों पर केस दर्ज
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -