भारत से कपास और चीनी के आयात के लिए पाकिस्तान से दोबारा मंजूरी मिल गई है। पाकिस्तान 30 जून 2021 से भारत से कपास का आयात करेगा। इससे पाकिस्तान के कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले पाकिस्तान ने वर्ष 2016 में भारत से कपास और अन्य कृषि उत्पादों के आयात पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। पाकिस्तान की इमरान खान की सरकार ने संकटों से जूझ रहे कपड़ा उद्योग को बचाने को लेकर भारत के साथ व्यापार को दोबारा से शुरू करने की मंजूरी दी है। पिछले कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनावपूर्ण जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में तनावपूर्ण रिश्तों के बीच यह पाक का भारत के साथ संबंधों को सुधारने की दिशा में पहला बड़ा प्रयास माना जा रहा है। इससे पहले अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पाक ने भारत के संग सभी रिश्ते तोड़ लिए थे। पाकिस्तान की कैबिनेट आर्थिक समन्वय समिति ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को दोबारा सामान्य करने की मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान सरकार का यह फैसला दोनों देशों के बीच सामान्य होते रिश्तों की शुरुआत माना जा रहा है। जिससे आगे भविष्य में दोनों देशों में तनावपूर्ण जैसी स्थिति खत्म हो सकती है।
भारत से कपास और चीनी के आयात के लिए पाकिस्तान ने दी मंजूरी, दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्तों की हो सकती है शुरुआत
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -