उत्तराखंड से एक खबर सामने आई है। यह खबर पुलिस विभाग से संबंधित खबर है। हर साल पुलिस विभाग में कुछ न कुछ बदलाव होते ही रहते हैं। वही जब से नये महानिदेशक अशोक कुमार ने यह कार्यभार संभाला है तब से उन्होंने पुलिस विभाग में बहुत से अच्छे बदलाव किए हैं। वही पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ भी सख़्ती से कानून का पालन किया जा रहा है। विभाग में सभी लोग अपने दायित्वों का बखूबी पालन कर रहे हैं। इसी के साथ पुलिस विभाग में में हेड कांस्टेबल और पुलिस कांस्टेबल पर भर्तियां निकली है, जिसे राज्य कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब पदोन्नति त्यागने के बाद भी ट्रांसफर लेना होगा। अब तक चले आ रहे नियम के अनुसार यदि पहले पदोन्नति होती थी तो उसके साथ ट्रांसफर भी होता था। अगर कोई पदोन्नति लेने से इनकार करता था तो उसका ट्रांसफर भी रुक जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर कोई पुलिस अफसर पदोन्नति लेने से इनकार करता है तो भी उनको ट्रांसफर लेना ही पड़ेगा। इसी के साथ नियमावली में हुए संशोधन के तहत अब सिपाहियों की सीधी भर्ती पुलिस विभाग नहीं बल्कि राज्य अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ही कराएगा। इसी के अंर्तगत इच्छुक अभियार्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड में अब राज्य अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा होगी पुलिस में भर्ती, इच्छुक युवा कर सकते हैं आवेदन
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -