उत्तराखंड में 2013 में आई आपदा को आज भी हम भूला नहीं पाए हैं। केदारनाथ में आई आपदा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। बहुतों ने अपने परिवार को खो दिया था। उत्तराखंड आपदा के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील राज्य है। ऐसे में इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस वक्त उत्तराखंड पर एक और बड़ा खतरा मंडरा रहा है। नेपाल प्रशासन ने पिथौरागढ़ जिले के मालपा के महाकाली नदी पर बनी एक झील के फटने की आशंका जताई है। झील के फटने की आशंका के चलते नेपाल भी हर स्तर पर सतर्कता बरत रहा है। नेपाल ने अलर्ट जारी करते हुए महाकाली और शारदा किनारे बसी आबादी और नदी में कार्य कर रहे लोगों को सतर्क रहने का आदेश जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने सावधानी बरतने को कहा है। ऐसा होने पर बहुत ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में अगर झील फटती है तो तबाही सिर्फ नेपाल में ही नहीं बल्कि भारत में भी आएगी। भारत प्रशासन को ऐसी कोई जानकारी प्राप्त नहीं से हुई है। इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
नेपाल प्रशासन ने पिथौरागढ़ जिले के मालपा के महाकाली नदी पर बनी एक झील के फटने की जताई आशंका, भारत और नेपाल दोनों के लिए खतरा
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -