उत्तराखंड में मौसम अपने मिज़ाज बदलने में लगा है। उत्तराखंड में मौसम में कभी ठंड में इजाफा हो रहा है तो कभी खिलखिलाती धूप नजर आ रही है। मौसम विभाग ने बुधवार से लेकर शुक्रवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पहाड़ों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा छाने की संभावना है। मंगलवार को अल्मोड़ा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। इसके बाद हवा का रुख बदलने से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। गिरते तापमान की वजह से उत्तराखंड में ठंड जारी है और बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट किया जारी, पहाड़ों में मौसम रहेगा साफ
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -