उत्तराखंड में आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आंएगे। आज कुंभ वर्ष में मकर संक्रांति का पहला पर्व स्नान है। इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उत्तर भारत से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। हर साल उत्तर भारत से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। इस बार कोरोना वायरस के कारण लोगों की कम भीड़ होने की संभावना है। इस बीच पुलिस व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आज हरिद्वार में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसके लिए हरिद्वार में सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व सूर्य और नदियों तथा जल स्रोतों की उपासना के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। यह पर्व जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों की शुरुआत से भी जुड़ा है।
उत्तराखंड में आज धूमधाम से मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्योहार, लाखों की संख्या में हरिद्वार आंएगे श्रद्धालु
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -