देश से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को टक्कर देने के लिए भारत में लॉन्च हुआ मेड इन इंडिया देसी ट्विटर Koo एप पिछले कुछ दिनों से काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस एप पर सरकार के करीब सभी मंत्रालय के अकाउंट बन गए हैं। इसके साथ ही सरकार इस एप को प्रमोट भी कर रही है। भारत सरकार आधिकारिक तौर पर इस एप को भारतीय ट्विटर घोषित भी कर सकती है। सरकारी मंत्रालय की ओर से सबसे पहले कू एप पर ही जानकारी शेयर की जाएगी और उसके बाद कू के लिंक को ट्विटर पर शेयर किया जाएगा। Koo एक माइक्रोब्लॉगिंग साइट है जिसे ट्विटर की टक्कर में पेश किया गया है। Koo एक मेड इन इंडिया ट्विटर है। यह हिंदी, अंग्रेजी समेत आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इससे भारत को एक नया विस्तार मिल रहा है। कू एक मेड इन इंडिया एप है। जो पूरी तरह से सिक़्योर एप है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी डाटा लीक होने का डर नहीं है।
भारत में लोकप्रिय हो रहा है मेड इन इंडिया देसी ट्विटर Koo एप, सरकार जल्द इसे भारतीय ट्विटर करेगी घोषित
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -