किसानों का आंदोलन का आज 61वां दिन है। कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। जिसको लेकर सरकार और किसान संगठन के बीच सहमति नहीं बन पाई है। जिसके बाद किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। किसानों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड पर दिल्ली के रिंग रोड में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की है। दिल्ली के तीन जगहों से ट्रैक्टर रैली की इजाजत है। इन तीनों बॉर्डर पर बैरिकेड हटाए जाएंगे। कुछ शर्तों के साथ ये इजाजत दी गई है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 61वां दिन है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर पहली बार किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे, क्योंकि लंबी तनातनी के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को परेड की परमिशन दे दी। किसान आज अपना रूट तय करेंगे। उधर, महाराष्ट्र के 21 जिलों के किसान आज मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन के लिए जुटे हैं। वे कृषि कानूनों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन भी देंगे। 26 जनवरी को दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए देश भर से किसान दल दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसान यूनियनों ने दावा किया है कि दिल्ली में किसान परेड में करीब 2 लाख ट्रैक्टर हिस्सा लेंगे। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और UP समेत दूसरे राज्यों से भी किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं।
किसान आंदोलन: किसानों की 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड रैली, आज महाराष्ट्र के 21 जिलों के किसान मुंबई के आजाद मैदान में करेंगे प्रदर्शन
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -